Jammu: पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना का एक जवान पाकिस्तान की गोलीबारी में मारा गया था। पाकिस्तान की सेना को भारत की तरफ से लगातार जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान कृष्णा घाटी से लगातार गोलीबारी कर रहा है। इस फायरिंग में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए थे। जबकि एक जवान घायल हो गया। जो जवान घायल हुए हैं, वे राइफलमैन वीरेंद्र सिंह हैं, जिन्हें आंख में चोट लगी है। घायल जवान को सेना के अस्पताल, राजौरी में स्थानांतरित कर दिया गया है।
शहीद करनैल सिंह को सेना ने सलामी दी है और बताया कि उन्होंने 30 सितंबर 2020 को पाकिस्तान द्वारा जारी गोलीबारी में देश के लिए बलिदान दिया। सुरक्षा बलों ने शहीद के परिवार से बात की है।