विज्ञापन

Petrol Diesel price: पेट्रोल के बढ़ते दामों पर इस शख्स ने Petrol Pump पर किया कुछ ऐसा हो गए वायरल - देखें VIDEO

Petrol Diesel price: पेट्रोल के बढ़ते दामों पर इस शख्स ने Petrol Pump पर किया कुछ ऐसा हो गए वायरल - देखें VIDEO
विज्ञापन

Petrol Diesel price | देश में कई जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। पेट्रोल के दाम 100 रुपये (Petrol touches 100/litre Rs) के पार पहुंचे, तो शख्स कार लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया और पाइप में से बूंद-बूंद पेट्रोल निकालकर टंकी में डाला। इस वीडियो को बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण अंगुसामी (IFS Officer Praveen Angusamy) ने शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप पर कर्मचारी कार में पेट्रोल भरता है। उसके बाद कार चालक पाइप को पकड़ता है और उसमें से बूंद-बूंदकर निकालकर टंकी में भरता है। उसने पाइप तब तक नहीं छोड़ा, जब तक उसमें से पूरा पेट्रोल बाहर नहीं आ गया।  प्रवीण अंगुसामी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर हो जाएं।'

देखें Video:

इस वीडियो को उन्होंने 20 फरवरी को शेयर किया था, जिसके अब तक 11 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।


विज्ञापन