नई दिल्ली | कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार रविवार को सुबह 11 बजे 'मन की बात' पेश करेंगे। इस बार के कार्यक्रम में वह कोविड-19 के कारण जारी वर्तमान स्थिति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि 11 बजे वह मन की बात प्रसारित करेंगे। इस कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, डीडी न्यूज और नरेंद्र मोदी एप पर लाइव सुना जा सकेगा। हिंदी में प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।
Tune in tomorrow at 11.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2020
Tomorrow’s episode will be focused on the situation prevailing due to COVID-19. #MannKiBaat pic.twitter.com/wWybvdLW8k
पीएम की कोरोना से लड़ाई में लोगों से अंशदान की अपील
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना महामारी से निपटने के उपायों में सरकार की मदद के लिए आगे आएं और विशेष रूप से गठित निधि में स्वेच्छा से अंशदान करें। मोदी ने शनिवार (28 मार्च) को ट्वीट के जरिए यह अपील करते हुए कहा, 'देशभर से लोगों ने कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। इस भावना का सम्मान करते हुए 'प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति में राहत निधि' यानी 'पी एम केयर्स फंड' का गठन किया गया है। स्वस्थ भारत के निर्माण में यह बेहद कारगर साबित होगा।'