बेंगलुरु: पीएम मोदी से गले मिलकर भावुक हुए इसरो चीफ के. सिवन

बेंगलुरु - पीएम मोदी से गले मिलकर भावुक हुए इसरो चीफ के. सिवन
| Updated on: 07-Sep-2019 09:09 AM IST
इसरो प्रमुख के. सिवन उस वक्त भावुक हो गए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करने के बाद इसरो सेंटर से लौट रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी से गले मिलकर सिवन भावुक हुए और पीएम मोदी उनकी पीठ थपथपाते नजर आए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान की यात्रा को शानदार और जानदार बताते हुए कहा कि परिणाम अपनी जगह हैं, लेकिन मुझे और पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों आप सभी के प्रयासों पर गर्व है। पीएम मोदी शनिवार को बेंगलुरु के इसरो सेंटर से देश को संबोधित कर रहे थे।

मोदी चांद पर 'सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा नजारा देखने के लिए यहां स्थित इसरो केंद्र पहुंचे थे। हालांकि, लैंडर से संपर्क टूट जाने के कारण 'सॉफ्ट लैंडिंग' के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई।

अंतिम क्षणों में चूके, चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी दूर चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क टूटा

उल्ललेखनीय है कि 7 सितंबर की रात 'चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।

विक्रम' ने 'रफ ब्रेकिंग' और 'फाइन ब्रेकिंग' चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन 'सॉफ्ट लैंडिंग' से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया। इसके साथ ही वैज्ञानिकों और देश के लोगों के चेहरे पर निराशा की लकीरें छा गईं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।