राजभवन में धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस शनिवार को भाजपा के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर धरना- प्रदर्शन जारी है। इसकी घोषणा शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत के साथ कांफ्रेंस में आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने की थी। उन्होंने कहा कि यह षड्यंत्र भाजपा का रचा हुआ है।
धरने के दौरान कोरोना के नियमों की पालना करने की भी अपील की गई है। साथ ही कहीं भी 50 से ज्यादा लोगों को एकत्रित करने से मना किया गया है। इस बीच बीकानेर में कांग्रेसी सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने कहा कि ये चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र है।