मनोरंजन: प्रियंका चोपड़ा बनीं दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की गईं भारतीय सेलेब्रिटी

मनोरंजन - प्रियंका चोपड़ा बनीं दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की गईं भारतीय सेलेब्रिटी
| Updated on: 20-Nov-2019 12:00 PM IST
बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपना जलवा बिखरने वाली ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को चाहने वाले सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों फैंस है। हाल में ही हुए एक सर्वे में ये बात सामने आईं कि प्रियंका दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय सेलेब्रिटी बन गई हैं। इस नायाब बुलंदी को हासिल करने में प्रियंका ने बॉलीवुड के नामी बड़े सितारों शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन तक को पीछे छोड़ दिया है। एक ताज़ा सर्वे के मुताबिक़ बॉलीवुड की अपनी ‘देसी गर्ल’ को अक्टूबर 2019 में 2.74 मिलियन बार ऑनलाइन सर्च किया गया। इस लिस्ट में प्रियंका के बाद सलमान खान नाम शामिल है।

सेमरूश ने हाल ही में एक सर्वेक्षण किया, जिसमें यह बताया गया कि किस भारतीय अभिनेत्री ने दुनिया भर के लोगों पर अधिकतम प्रभाव डाला है। इस इस सर्वे में  सबसे ऊपर नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस का था। यह स्टडी अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच की है। साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा को 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया था। आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया कि प्रियंका चोपड़ा को हर माह 4.2 मिलियन  लोग सर्च करते हैं। 

अब बात करें  बॉलीवुड की अन्य एक्ट्रेस का नाम तो इसमें सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। वहीं भारतीय एक्टर में सलमान खान का पहले नंबर आता है। जिन्हें सेम महीने में 1.89 मिलियन बार सर्च किया गया। सलमान के बाद मेल एक्टर्स की कैटेगरी में अमरीश पुरी और शाहरुख खान सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्रिटी बनकर उभरे। वहीँ सदी का महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर रहे।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।