बॉलीवुड: प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू साड़ी में मचाया धमाल, 24 घंटे में लाइक्स 1 मिलियन के पार

बॉलीवुड - प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू साड़ी में मचाया धमाल, 24 घंटे में लाइक्स 1 मिलियन के पार
| Updated on: 21-Jan-2020 01:38 PM IST
Priyanka Chopra In Umang 2020: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने हुनर का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा भले ही अब देश से बाहर रहती हों लेकिन समय-समय पर वह भारतीय कल्चर को भी काफी तवज्जो देती हैं। इस बात का अंदाजा उनकी ताजा तस्वीरों से लगाया जा सकता है। देसी गर्ल की ट्रेडिशनल अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें पह पारंपरिक भारतीय परिधान में दिख रही हैं। ब्लू रंग की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में प्रियंका कहर ढा रही हैं। 24 घंटे में उनकी रेंडम क्लिक वाली तस्वीर तो 1 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और तारीफों में हजारों कमेंट्स आ आ रहे हैं। फैंस को उनका ट्रेडिशनल अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। आइए डालते हैं प्रियंका के देसी लुक वाली तस्वीरों पर एक नजर। 

प्रियंका इस ब्लू अवतार में मुंबई में आयोजित उमंग फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची थीं। जहां फोटोग्राफर्स के कैमरों की निगाहें सबसे ज्यादा देसी गर्ल पर थीं।

वैसे तो इस फेस्टिवल में तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी लेकिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन प्रियंका चोपड़ा ही बनीं। प्रोग्राम में आते ही उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर सभी मेहमानों का अभिवादन किया।

तस्वीर को देख फैंस देसी गर्ल की तारीफों के पुल बांध ही रहे हैं। निक जोनस ने भी पत्नी के इस देसी अवतार को देख कमेंट किया Stunning और साथ में एक स्माइल वाला इमोजी बनाया।

यकीनन प्रियंका भारतीय वेषभूषा में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।

ब्लू रंग की बैंगल्स, बिंदी और इयरिंग भी उनके लुक को और एलिगेंट बना रहे हैं।

अनिल कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।