नई दिल्ली: गांधी जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होगी प्रियंका गाँधी, पहले आक्रोश रैली की थी घोषणा

नई दिल्ली - गांधी जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होगी प्रियंका गाँधी, पहले आक्रोश रैली की थी घोषणा
| Updated on: 02-Oct-2019 11:19 AM IST
Gandhi Jayanti 2019: गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस आज राजधानी में पदयात्रा निकालेगी। इसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, वहीं प्रशासन ने भी कांग्रेस को पदयात्रा की अनुमति दे दी है। 

कांग्रेस ने पहले दो अक्तूबर को पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ और शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आक्रोश रैली निकालने की घोषणा की थी, पर मंगलवार को उनके नेताओं के स्वर बदले दिखे। 

मंगलवार को पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में भी आक्रोश रैली के बाबत कुछ नहीं कहा गया। इससे माना जा रहा है कि कार्यक्रम को गांधी जयंती मनाने तक ही सीमित रखा जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस दो अक्तूबर शहीद स्मारक से जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक पैदल यात्रा निकालेगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे नई दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 

11:55 पर उनका शहीद स्मारक पहुंचने का कार्यक्रम है। पदयात्रा 1:30 बजे गांधी प्रतिमा पर आएगी, जहां प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बताया कि प्रियंका गांधी 1:40 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचेंगी।

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। 

विशेष सत्र के नाम पर भाजपा एक ढोंग रच रही है। इसमें हमारे विधायक शामिल नहीं होंगे। शाहजहांपुर की बेटी के बलात्कार के आरेपी चिन्मयानंद पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है। प्रदेश की जनता इन ज्वलंत सवालों पर मुख्यमंत्री का जवाब चाहती है।

कांग्रेस पार्टी ने गांधी जयंती पर मौन जुलूस निकालने की अनुमति मांगी गई थी, जो दे दी गई है। इसका उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन तत्काल मौके पर उचित निर्णय लेगा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।