बॉलीवुड: नए एड की वजह से रणवीर सिंह पर भड़के सुशांत के फैन्स, जानिए क्या है वजह

बॉलीवुड - नए एड की वजह से रणवीर सिंह पर भड़के सुशांत के फैन्स, जानिए क्या है वजह
| Updated on: 19-Nov-2020 08:50 PM IST
बॉलीवुड डेस्क | दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने रणवीर सिंह के नए एड को ट्रोल कर दिया। रणवीर का ये एड बिंगो मैड एंगल्स के लिए था जिस पर आरोप लगा है कि इसमें सुशांत का मजाक बनाने की कोशिश की गई है। एड में रणवीर सिंह से उनके रिश्तेदार बार-बार उनके फ्यूचर प्लान्स को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

मैड एंगल्स खाने के बाद रणवीर बहुत सारी भारी-भरकम साइंटिफिक टर्म्स बोल कर अपने रिश्तेदारों के होश उड़ा देते हैं। अब सुशांत के फैन्स का आरोप है कि सुशांत इकलौते अभिनेता थे जिनकी विज्ञान को लेकर इतनी ज्यादा रुचि और रुझान था। एक यूजर ने लिखा- मित्रमंडल में एलियन्स की फीलिंग मैच करनी है। इन वाक्यों से तुम्हारा क्या मतलब है?

एक अन्य यूजर ने लिखा, "मिस्टर कार्टून रणवीर सिंह के साथ इस एड को नीचे गिराओ। ये सीधे तौर पर हमारे सुशांत को निशाना बनाने के लिए है।" लोगों ने ये एड नहीं हटाने पर अंजाम भुगतने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, "देखो किस तरह रणवीर सिंह और बिंगो मिलकर हमारे सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बना रहे हैं।"

ट्रोलिंग के बाद हटाया लाइक - डिस्लाइक 

इस तरह के तमाम ट्वीट बिंगो और रणवीर सिंह को निशाना बनाते हुए किए गए हैं जिसके बाद अब बिंगो ने इस एड से डिसलाइक बटन हटा दिया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को बिंगो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया था लेकिन महज डेढ़ लाख व्यूज के बाद कंपनी ने डिसलाइक बटन को डिसेबल कर दिया है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।