JOBS: उत्तर प्रदेश पुलिस में 6130 पदों पर होंगी भर्तियां, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

JOBS - उत्तर प्रदेश पुलिस में 6130 पदों पर होंगी भर्तियां, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
| Updated on: 21-Jul-2020 08:20 PM IST
UP Police Upcoming Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRB) जल्द ही 6,130 पदों पर भर्ती विज्ञापन निकाल सकता है। ये भर्तियां सब इंस्पेक्टर (SI) सिविल पुलिस (पुरुष / महिला), प्लाटून कमांडर / सब-इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (पुरुष) और फायर सर्विस सेकेंड ऑफिसर (पुरुष) पदों पर की जाएंगी। हाल ही में बोर्ड ने प्रतिष्ठित कंपनियों या एजेंसियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए बोली के लिए अधिसूचना जारी की है। इन कंपियों को भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जैसे ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, 10000 या उससे अधिक प्रश्नों का बैंक तैयार करना, एडमिट कार्ड अपलोड करना, ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराना, दस्तावेज सत्यापन करना, पीईटी / पीएसटी आयोजित करना और यूपी पुलिस एसआई पदों और समकक्ष पदों की अंतिम चयन सूची तैयार करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया दो महीने या उसके बाद पूरी होने की उम्मीद है। इसलिए नवंबर, 2020 तक में यूपी पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेश 2020 की जारी होने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, बोली की अधिसूचना में भर्ती की नोटिस जारी करने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

शैक्षिक योग्यता :

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है-

सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों के लिए उम्मीदवारों को स्नातक होना आवश्यक है। पूर्ण जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन के जरिए उम्मीदवारों को दी जाएगी।

आयु सीमा :

इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु  28 वर्ष निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण :

पदों का नाम :                                                                  पदों की संख्या :

सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (पुरूष-4498 /महिला-1125)          5623 पद

प्लाटून कमांडर/सब इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (पुरूष)                    484 पद

फायर सर्विस सेकंड ऑफिसर                                                   23 पद

कुल पदों की संख्या :                                                           6130 पद 

यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें?

इन पदों पर नोटिफिकेश जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा, योग्यता, वेतन आदि की पूर्ण जानकारी ले सकेंगे।

चयन प्रक्रिया :

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डीवी/पीएसटी, फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।