चाची ने भतीजे को दिया एड्स: 15 साल के लड़के को इस तरह झांसे में लेकर बनाए संबंध, ऐसे हुआ खौफनाक साजिश का खुलासा

चाची ने भतीजे को दिया एड्स - 15 साल के लड़के को इस तरह झांसे में लेकर बनाए संबंध, ऐसे हुआ खौफनाक साजिश का खुलासा
| Updated on: 06-Apr-2022 11:11 AM IST
महिला ने अपने जेठ के 15 वर्षीय लड़के के साथ यौन संबंध बनाए। महिला पहले से ही एड्स संक्रमित थी। महिला के पति की मौत भी एड्स के संक्रमण के चलते हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाए। जानकारी के अनुसार महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। लड़के के घरवालों ने बताया कि महिला अपने गांव पूरनपुर पीलीभीत गई थी। जहां महिला के जेठ का बेटा पहले से मौजूद था। महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे।

पुलिस ने कराया लड़के का मेडिकल

कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित आवास में आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बनाए। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।