बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह बेबाकी से अपनी राय पेश करते हैं, साथ की फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से भी जुड़े रहते हैं। हाल ही में रितेश देशमुख ने एक महिला का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महिला दिव्यांग व्यक्ति की मदद के लिए बस के पीछे भागती हुई नजर आ रही है। बस को रुकवाने के बाद महिला दिव्यांग व्यक्ति को अपने साथ लाकर बस पर चढ़वा देती है। रितेश देशमुख द्वारा साझा किया गया ये वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने महिला का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जब कोई ना देख रहा हो तो हमें इनके जैसा बनने का लक्ष्म रखना चाहिए।" वीडियो में नजर आ रहा है कि दिव्यांग व्यक्ति की मदद के लिए महिला बस के पीछे-पीछे भागते हुए आती है। बस रुकने के बाद वह जल्दी से दिव्यांग व्यक्ति के पास पहुंचती है और उन्हें बस में चढ़ने में मदद करती है। वीडियो को शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने महिला को सलाम भी किया। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही महिला की तारीफ भी कर रहे हैं।
We should all aim to be like her when no one is watching. #Salute pic.twitter.com/8j1Ui3mwDZ
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 9, 2020
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है। एक्टर ने हाल ही में अपनी पत्नी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि दोनों पति-पत्नी ने अपने ऑर्गन दान करने का निर्णय लिया है। रितेश देशमुख ने वीडियो में बताया था कि वह इस बारे में काफी दिनों से सोच रहे थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी।