विज्ञापन

मनोरंजन : शक्ति मोहन ने यूनिक अंदाज में घर में लगाया पोछा, फनी वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे आप

मनोरंजन : शक्ति मोहन ने यूनिक अंदाज में घर में लगाया पोछा, फनी वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे आप
विज्ञापन

मनोरंजन डेस्क | कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सेलेब्स अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते रहते हैं, जहां वे अपने घरों में समय बिता रहे हैं। हमने कलाकारों को तालाबंदी के इन दिनों के दौरान बर्तन धोते, फर्श साफ करते, खाना पकाते और बहुत कुछ करते देखा है। अब मशहूर डांसर शक्ति मोहन भी अपने परिवार के साथ इस खाली समय का आनंद ले रही हैं। इसके अलावा वह लॉकडाउन के बीच बड़े ही फनी स्टाइल में पोछा मारती हुई नजर आईं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

इस वीडियो को शक्ति ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह जमीन पर लेट कर और बॉडी पॉश्चर को फ्लैक्सिबली मूव करते हुए पूरे घर में पोछा लगा रही हैं। उनका ये वीडियो खुद बहन और बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन रिकॉर्ड कर रही हैं और पीछे से कमेंट्री कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शक्ति ने लिखा आई-सो-सो लेट-लेट के आइसोलेशन.. सारा घर का काम मुझसे करवा रहें हैं। शक्ति का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले शक्ति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने हाथों के बल लेटी हुई हैं और मुस्कुराती हुई नजर आईं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमें साथ में मिलकर यह लड़ाई लड़नी चाहिए और इसे फैलने से रोकने के लिए सबकुछ करना चाहिए। हैशटैग21डेजलॉकडाउन। चलिए सभी मरीजों और चिकित्सकों का साहस बढ़ाते हैं, जो इस वक्त दिन-रात एक कर लड़ रहे हैं। इस वक्त हमें सकारात्मक बने रहने और सभी की भलाई की कामना करने की जरूरत है।

विज्ञापन