वाशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents' Dinner) के दौरान शनिवार रात करीब 8:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वांस और उनकी कैबिनेट के कई महत्वपूर्ण सदस्य शामिल थे। फायरिंग के तुरंत बाद होटल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षा घेरे के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और वह इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं।
भारतीय पत्रकार रीना भारद्वाज ने साझा किया आंखों देखा हाल
एएनआई (ANI) की पत्रकार रीना भारद्वाज, जो इस डिनर पार्टी में मौजूद थीं, ने घटना स्थल से एक वीडियो साझा कर हमले के दौरान की स्थिति का वर्णन किया है। उन्होंने बताया कि जब फायरिंग हुई, तो शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद बर्तनों के खड़कने की आवाज आ रही है। रीना भारद्वाज के अनुसार, "अभी कुछ ही मिनट पहले, वाशिंगटन के हिल्टन होटल के बॉलरूम में अफरा-तफरी मच गई। मैंने अपनी आंखों से जो देखा, वह सबसे पहले एक जोरदार आवाज थी।
होटल के भीतर मची अफरा-तफरी और सुरक्षा कार्रवाई
घटना के बाद होटल के भीतर का दृश्य भयावह था। रीना भारद्वाज ने बताया कि कुछ ही सेकंड के भीतर खाना परोसने वाले कर्मचारी अपनी ट्रे लेकर भागने लगे और खुद को सुरक्षित रखने के लिए जगह ढूंढने लगे। उन्होंने आगे कहा, "पूरी की पूरी मेज के नीचे सबने पनाह ले ली और " सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
कैबिनेट सदस्यों की सुरक्षित निकासी और वर्तमान स्थिति
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ उनके कैबिनेट के अन्य सदस्यों को भी एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षित निकाले गए लोगों में स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ और विटकॉफ शामिल थे। भारतीय पत्रकार ने पुष्टि की कि इन सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। हालांकि, कार्यक्रम को फिर से शुरू करने की घोषणा की गई है, लेकिन एसोसिएशन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच एजेंसियां मामले की छानबीन कर रही हैं।