New Delhi | खबर है कि सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) जल्द ही टीवी पर दिखाए देने वाले हैं। लेकिन इस बार उनके फैंस उन्हें शहनाज गिल (Shehnaz Gil) के साथ नहीं देख पाएंगे। बिग बॉस सीजन 13 (Big Boss Season 13) के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अपने फैंस के बीच में काफी पसंद किए जाते रहे हैं। बिग बॉस के बाद उन्हें एक म्युजिक वीडियो में देखा गया था। जिसमें वह शहनाज गिल के साथ नजर आए थे। उनके इस म्युजिक वीडियो को यूट्यूब पर लाखों लाइक और व्यूज मिले हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला 'खतरों के खिलाड़ी 7' के विजेता रहे हैं, जबकि हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी 8' की पहली रनर-अप के रूप में उभरीं थीं। छोटे पर्दे के दोनों सितारों ने भी 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया है।
दरअसल रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी’ भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद और फॉलो की जाने वाली शो में से एक है। हाल ही खबरों के अनुसार 'खतरों के खिलाड़ी’शो के निर्माताओं ने दो लोकप्रिय टीवी सेलेब्स से संपर्क किया है। जिसमें हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला शामिल हैं।