Coronavirus Live Update: दुनिया में अब तक 56.03 लाख संक्रमित और 3.48 लाख मौतें, 23 लाख 81 हजार 988 लोग हुए ठीक
Coronavirus Live Update - दुनिया में अब तक 56.03 लाख संक्रमित और 3.48 लाख मौतें, 23 लाख 81 हजार 988 लोग हुए ठीक
|
Updated on: 26-May-2020 05:19 PM IST
वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 56 लाख 3 हजार 920 लोग संक्रमित हैं। 23 लाख 81 हजार 988 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 48 हजार 221 हो गया है। पाकिस्तान में संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो यहां फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जफर मिर्जा ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की। पाकिस्तान ने इस महीने से लॉकडाउन हटाना शुरू किया था। देश में अब तक 57 हजार 705 लोग संक्रमित हैं, जबकि 1,197 मौतें हो चुकी हैं। द.कोरिया: क्वारैंटाइन का उल्लंघन करने पर 4 महीने की जेलदक्षिण कोरिया में एक युवक को क्वारैंटाइन नियमों का उल्लंघन करने पर 4 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। युवक क्वारैंटाइन का समय पूरा होने से 2 दिन पहले बाहर जाते हुए पकड़ा गया था। साथ ही सरकार नाइट क्लबों से जुड़े संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद नियमों को और सख्त करने का विचार कर रही है। यहां संक्रमण के 11 हजार 225 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 269 लोगों की मौत हो चुकी है।दक्षिण कोरिया के एक स्कूल को डिसइन्फेक्ट करते सफाईकर्मी। देश में संक्रमण के अब तक 23,615 मामले सामने आ चुके हैं।ब्राजील: 24 घंटे में 806 मौतेंब्राजील में 24 घंटे में 806 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 हजार 51 केस सामने आए हैं। देश में अब तक 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन लाख 76 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। यहां हर दिन होने वाली मौतों की संख्या पहली बार अमेरिका से ज्यादा है।ब्राजील के लेबलॉन बीच पर मास्क पहनकर टहलते लोग। यहां अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 3.76 लाख संक्रमण के मामले हैं।अमेरिका: 99,805 मौतेंअमेरिका में हर दिन होने वाली मौतों में कमी आ रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सोमवार को यहां 532 लोगों की जान गई है। देश में अब मरने वालों की संख्या 99 हजार 805 हो चुकी है। वहीं, एक दिन में करीब 19 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 17 लाख 6 हजार 226 हो गया है।ट्रम्प ने गोल्फ खेलने का बचाव किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 23 मई को लॉकडाउन लागू होने के 75 दिन बाद गोल्फ खेलने पहुंचे थे। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। वे लगातार दूसरे दिन भी गोल्फ खेलने गए। इसका लोगों ने जमकर विरोध किया। गोल्फ क्लब के बाहर कुछ लोग तख्तियां लेकर खड़े थे। इन पर लिखा था- 1 लाख लोग मारे गए हैं। हमें चिंता है। क्या आपको चिंता है? ट्रम्प ने अपना बचाव करते हुए ट्वीट कर कहा- बाहर निकलने के लिए या थोड़ा एक्सरसाइज करने के लिए मैं हर वीकेंड पर गोल्फ खेलता हूं। फर्जी और भ्रष्टाचारी न्यूज ने इसको ऐसे दिखाया जिससे यह पाप की तरह लगने लगा।24 घंटे में 1.02 लाख मरीज मिले: डब्ल्यूएचओ डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में 24 घंटे में 1 लाख 2 हजार 790 संक्रमित मिले हैं, जबकि 4380 लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण का कुल आंकड़ा 50 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि तीन लाख 42 हजार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने सुरक्षा कारणों के चलते संक्रमण के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के ट्रायल पर रोक लगा दी है। संस्था ने कहा कि ‘लैंसेट’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाज करा रहे लोगों में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से मौतों की आशंका बढ़ी हुई नजर आई है।सऊदी अरब: कर्फ्यू में ढीलसऊदी अरब में गुरुवार से मक्का को छोड़कर देश में हर जगह कर्फ्यू खत्म किया जा रहा है। मक्का में कर्फ्यू खत्म किए जाने का फैसला 21 जून से लागू होगा। 31 मई के बाद से घरेलू विमानों और मस्जिदों में नमाज से प्रतिबंध हटा दिया गया है। लोगों को निजी और सरकारी कंपनियों में काम करने जाने की भी अनुमति दी जाएगी। चीन: 7 नए मामले दर्जचीन में सोमवार को सात नए मामले मिले। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि पांच नए मामले मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र जबकि एक शंघाई और एक फुजियन में दर्ज किया गया है। चीन में इसी के साथ बहार से आए 1731 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 1,685 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और 46 संक्रमित लोगों का उपचार किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर है। चीन में अब तक 82,992 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 की मौत हो चुकी है।इटली: फरवरी के बाद एक दिन में सबसे कम केस मिले इटली में 29 फरवरी के बाद 24 घंटे में सबसे कम 300 केस मिले हैं। वहीं, 92 लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों की संख्या 32 हजार 877 हो चुकी है। यहां संक्रमण के मामले 2 लाख 30 हजार 158 हो गए हैं। वहीं, देश में अब तक 1 लाख 41 हजार 981 लोग ठीक हो चुके हैं। यूरोप में इटली पहला देश था, जिसने महामारी के चलते लॉकडाउन लगाया था।इटली में स्विमिंग पूल का स्टाफ एक महिला से बात करते हुए। देश में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों और साफ-सफाई के शर्तों के साथ दोबारा स्विमिंग पूल खोले गए हैं।स्पेन: विदेशी नागरिक क्वारैंटाइन नहीं होंगेजर्मन न्यूज कंपनी डॉयचे वेले के अनुसार स्पेन के पर्यटन मंत्री रेयेस मरोतो ने सोमवार को कहा कि सरकार विदेशी पर्यटकों को जुलाई से देश में आने की अनुमति दे सकती है। तब तक 14 दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन को हटा दिया जाएगा। इस बयान का स्टॉक मार्केट में भी असर हुआ। प्रमुख होटल संचालक मेलिया होटल्स ने शुरुआती कारोबार में 14% की वृद्धि दर्ज की। स्पेन पर्यटकों का दूसरा पसंदीदा देश है। यहां हर साल करीब आठ करोड़ पर्यटक आते हैं।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।