Rajasthan: बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे की गाड़ी में शव पहुंचा श्मशान, देखें Video
Rajasthan - बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे की गाड़ी में शव पहुंचा श्मशान, देखें Video
|
Updated on: 18-Apr-2021 04:52 PM IST
सिरोही। शहर में एक ऐसी शर्मसार करने वाली घटना हुई जिसने न केवल रिश्तों बल्कि मानव संवेदनाओं को भी झकझोर दिया। आबूरोड इलाके में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हालांकि वृद्धा की मौत कोरोना से नहीं हुई फिर भी उसके बेटे ने शव लेने से साफ इनकार कर दिया। न ही अंतिम संस्कार के लिए माने। महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। इस बात का पता जब आस पास के लोगों को चला तो उन्होंने नगर पालिका को इसकी सूचना दी। अब पहले जहां रिश्तों ने मरने के बाद उस महिला का साथ छोड़ा था वहां अब मानवता ने भी छोड़ दिया। नगर पालिका ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला के शव को मोक्षधाम पहुंचाने का इंतजाम किया। लेकिन नगर पालिका का इंतजाम देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल पूरे शहर से कचरा बटोर कर ढोने वाली गाड़ी को नगर पालिका ने महिला का शव उठाने के लिए भेज दिया। कचरे की ट्रॉली में ही महिला को मोक्षधाम तक पहुंचाया गया। महिला को मौत के बाद एक एंबुलेंस तक नसीब न हो सकी।जानकारी के अनुसार महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी। महिला का बेटा शहर से बाहर रहता है और कुछ दिन पहले ही आया था। इस दौरान महिला की मौत हो गई। कोरोना से घबराए परिजन ने अंतिम संस्कार करने से ही मना कर दिया। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष मगदान चारण ने उन्हें काफी समझाया और अंतिम संस्कार में शामिल करने के लिए मनाया। बाद में किसी तरह महिला का बेटा बात को माना और अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। सिरोही। शहर में एक ऐसी शर्मसार करने वाली घटना हुई जिसने न केवल रिश्तों बल्कि मानव संवेदनाओं को भी झकझोर दिया। आबूरोड इलाके में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हालांकि वृद्धा की मौत कोरोना से नहीं हुई फिर भी उसके बेटे ने शव लेने से साफ इनकार कर दिया। न ही अंतिम संस्कार के लिए माने। महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। इस बात का पता जब आस पास के लोगों को चला तो उन्होंने नगर पालिका को इसकी सूचना दी। अब पहले जहां रिश्तों ने मरने के बाद उस महिला का साथ छोड़ा था वहां अब मानवता ने भी छोड़ दिया। नगर पालिका ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला के शव को मोक्षधाम पहुंचाने का इंतजाम किया। लेकिन नगर पालिका का इंतजाम देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल पूरे शहर से कचरा बटोर कर ढोने वाली गाड़ी को नगर पालिका ने महिला का शव उठाने के लिए भेज दिया। कचरे की ट्रॉली में ही महिला को मोक्षधाम तक पहुंचाया गया। महिला को मौत के बाद एक एंबुलेंस तक नसीब न हो सकी।
बीमार थी महिलाजानकारी के अनुसार महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी। महिला का बेटा शहर से बाहर रहता है और कुछ दिन पहले ही आया था। इस दौरान महिला की मौत हो गई। कोरोना से घबराए परिजन ने अंतिम संस्कार करने से ही मना कर दिया। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष मगदान चारण ने उन्हें काफी समझाया और अंतिम संस्कार में शामिल करने के लिए मनाया। बाद में किसी तरह महिला का बेटा बात को माना और अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। जल्द करेंगे व्यवथामहिला के शव को कचरा गाड़ी में ले जाने की बात पर मगनदान ने कहा कि पालिका के पास मोक्षरथ की व्यवस्था नहीं है और एंबुलेंस का भी इंतजाम नहीं था। अब इस व्यवस्था को सुधारा जाएगा और जल्द इसकी व्यवस्था की जाएगी।महिला के शव को कचरा गाड़ी में ले जाने की बात पर मगनदान ने कहा कि पालिका के पास मोक्षरथ की व्यवस्था नहीं है और एंबुलेंस का भी इंतजाम नहीं था। अब इस व्यवस्था को सुधारा जाएगा और जल्द इसकी व्यवस्था की जाएगी।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।