सोने के भाव में भारी गिरावट, 9 दिनों में 17600 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, जानें मुख्य अपडेट

Add as Preferred Source on Google News →
विज्ञापन
सोने के भाव में भारी गिरावट, 9 दिनों में 17600 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, जानें मुख्य अपडेट
विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट में जारी भारी बिकवाली के बीच शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोना लगातार 9वें सेशन में गिरकर 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी डॉलर में मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया हुआ है। 9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5200 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया है, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

सोने की कीमतों में लगातार 9 सेशन में दर्ज की गई गिरावट के दौरान ये 17,600 रुपये यानी 12 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहते हैं। 9 नवंबर को सोना 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सोने का मौजूदा भाव 14 नवंबर, 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। उस समय सोने की कीमत 1,29,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 3 प्रतिशत सस्ता हो चुका है।

5 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती ने घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट को और तेज कर दिया है। इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंकाओं, डॉलर के 19 महीने के उच्च स्तर के करीब बने रहने और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड के ऊंचे यील्ड से कोई ब्याज न देने वाली कीमती धातुओं का आकर्षण घटा है। हालांकि, कीमतों में गिरावट से आभूषण खरीदारों को अच्छा मौका मिला है।

ऑगमोंट की मुख्य शोध अधिकारी रेनिशा चेनानी ने कहा कि कम कीमतों के कारण इस सप्ताह खरीदारी बढ़ी है। खासकर शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने वाले परिवारों को कम कीमतों से राहत मिली है। इसके बावजूद हाजिर मांग का परिदृश्य कमजोर बना हुआ है। 04 प्रतिशत लुढ़ककर 3515 डॉलर 02 सेंट प्रति औंस रह गया। इसमें लगातार 5वें सेशन में गिरावट आई और भाव 4 सितंबर, 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

इस साल जनवरी में 5595 डॉलर 02 सेंट प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से सोना 37 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने के लिए 3500 डॉलर प्रति औंस का लेवल अहम सपोर्ट बना हुआ है। बाजार के तमाम विशेषज्ञ इन वैश्विक और घरेलू आर्थिक कारकों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा तय होगी।

विज्ञापन