नई दिल्ली | देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 35वीं पुण्यतिथि है। आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने शक्ति स्थल जाकर उनको श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Congress leaders Sonia Gandhi & Dr Manmohan Singh pay tribute to former PM Indira Gandhi at Shakti Sthal on her death anniversary. pic.twitter.com/pOWpY5wz6b
— ANI (@ANI) October 31, 2019
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पोते और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज मेरी दादी श्रीमती इन्दिरा गांधी जी का बलिदान दिवस है। आप के फौलादी इरादे और निडर फैसलों की सीख हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती रहेगी। आपको मेरा शत् शत् नमन।
आज मेरी दादी श्रीमती इन्दिरा गांधी जी का बलिदान दिवस है। आप के फौलादी इरादे और निडर फैसलों की सीख हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती रहेगी। आपको मेरा शत् शत् नमन।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2019
My tributes to my grandmother & former PM, Smt Indira Gandhi Ji on the anniversary of her martyrdom.
#IndiraGandhi pic.twitter.com/xqdqgQlu6H
इंदिरा ही भारत की पहली ऐसी सशक्त महिला प्रधानमंत्री थीं जिनके हौसले के आगे दुनिया घुटने टेक देती थी। इसी कारण से उन्हें आयरन लेडी भी कहा जाता था। इंदिरा गांधी के बुलंद हौसले के चलते ही दुनिया में बांग्लादेश नामक देश फलक पर आया। भारत ने उनके ही कार्यकाल के दौरान पहली बार अंतरिक्ष में अपना झंडा स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा के रूप में फहराया था।
इंदिरा गांधी का सक्रिय राजनीति में आना काफी अंतराल के बाद हुआ। अपने पिता जवाहरलाल नेहरु के निधन के बाद राजनीति में आई। पहली बार प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला था। इसके बाद शास्त्री जी के निधन के पर उन्हें देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।