Lok Sabha Election: 'रामभक्तों पर सपा वाले गोलियां चलाते थे, लेकिन हमने मंदिर वहीं बनवाया'- CM योगी

Lok Sabha Election - 'रामभक्तों पर सपा वाले गोलियां चलाते थे, लेकिन हमने मंदिर वहीं बनवाया'- CM योगी
| Updated on: 11-May-2024 04:20 PM IST
Lok Sabha Election: देश में तीन चरणों में मतदान हो चुके हैं। देश की हर पार्टी अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई है। इसी बीच भाजपा का स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कन्नौज में अपनी चुनावी सभी को संबोधित किया। उन्होंने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। सीएम ने कन्नौज की जनता से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक को चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया। 

हमने राम मंदिर वहीं बनवाया

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

"भाजपा परिवार के लिए नहीं बल्कि देश हित के लिए लड़ रही है"

समाजवादी पार्टी के लोग एक तरफ रामलला के भक्तों पर गोली चलवाते थे और दूसरी तरफ देश के आतंकवादियों के मुकदमे खत्म करवाते थे। उन्हें अपना संरक्षण देते थे। कांग्रेस ने देश की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया और सपा ने राज्य की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। ये दोनों हमेशा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे रहे हैं इसलिए एक बार फिर दोनों मिलकर जोर आजमाइश कर रहे हैं। बीजेपी का संकल्प देश के विकास के लिए है, जो आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा जीवन दे सके। भारतीय जनता पार्टी देश के हित में चुनाव लड़ रही है। लेकिन कांग्रेस और सपा अपने परिवार के लिए चुनाव लड़ रहे हैं ताकि देश और राज्य के धन को लूटकर अपने परिवार वालों को दे सकें। राष्ट्र के हित में चुनाव लड़ने के लिए हमें आपका समर्थन चाहिए। 

"सपा के लोग आतंकवाद और माफियाओं के साथ"

योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा- समाजवादी पार्टी की सरकार में हर तीसरे दिन दंगे हुआ करते थे। आरजकता चरम पर हुआ करती थी। गुंडागर्दी सबसे ऊपर थी। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। लेकिन आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में यह बिल्कुल साफ है कि राज्य में गुंडे और माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। आज माफिया और अपराधियों को उनकी जगह पर पहुंचा दिया गया है। लेकिन समाजवादी पार्टी के लोगों की संवेदनाएं आज भी उनके प्रति ही हैं। जब राम भक्त और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हुआ था तब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके लिए एक शब्द भी नहीं बोला था और हाल में ही यही अखिलेश यादव एक माफिया के मृत्यु पर उनके परिवार वालों से मिलने और उनके लिए आंसू बहाने गए थे। सपा वालों की संवेदनाएं भारत के लोगों के लिए नहीं है, ना ही राम भक्तों के लिए है बल्कि इनकी संवेदनाएं आतंकवादियों के लिए है, माफियाओं और अपराधियों के लिए है। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।