Special | इंटरनेट की दुनिया इतनी तिलिस्मी है कि इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई लोग इसके जरिए दुनियाभर में मशहूर हो जाते हैं और उन्हें पता भी नहीं लगता। इन दिनों सोशल मीडिया पर स्पाइडरमैन इन इंडिया चर्चा में है। अगर आप समझ रहे हैं कि हॉलीवुड से 'पीटर पार्कर' भारत आए हुए हैं तो यहां आप गलत हैं। वायरल वीडियो में दरअसल, ट्रेन के अंदर भीड़ के ऊपर से एक लड़का निकल जाता है। आप भी देखिए...
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शुक्रवार को प्रोफेसर एनजीएल यूजरनेम के साथ शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'स्पाइडरमैन इन इंडिया। वीडियो पोस्ट होने के कुछ देर बाद ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसे अभी तक ट्विटर पर साढ़े 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
स्पाइडरमैन भारत में। pic.twitter.com/5QNjJ8OzfP
— Professor ngl राजा बाबू 🥳🌈 (@GaurangBhardwa1) October 13, 2022
वीडियो में दिख रहा है कि काफी संख्या में लोग फर्श पर लेटकर आराम फरमा रहे हैं। इसी बीच एक लड़का उनके ऊपर से रेलिंग की मदद से निकल जाता है। कमेंट्स में लोग इस इंडियन स्पाइडरमैन के काफी मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इमेजिन तुम उसी टाइम लेटी हुई हो और उबासी ले रहे हो और ऊपर से कोई ऐसे गुजर जाए। सोचिए क्या सीन होगा...' कई लोग इस युवक को इंडियन स्पाइडरमैन भी कह रहे हैं।