Bollywood | कभी किसी शो तो कभी किसी प्रोडक्शन हाउस के नाम पर धोखाधड़ी का मामला कई बार सामने आता है। सोमवार को सनी लियोनी ने बताया कि उनके नाम का इस्तेमाल एक इवेंट के लिए किया जा रहा है जबकि वो उसका हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्गनाइजर को ये कोई अधिकार नहीं है कि उनके नाम का इस्तेमाल इस तरह फेक इवेंट के लिए करे। उन्होंने फैन्स को आगाह किया है कि वो ऐसे किसी भी धोखाधड़ी में ना फंसें क्योंकि वो उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हैं।
थाईलैंड में फेक इवेंट
सनी लियोनी ने एक पोस्टर शेयर किया जिसमें लिखा है कि थाईलैंड में एक अवॉर्ड समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए रजिस्टर करना होगा। इस पोस्टर में लिखा गया है कि अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस के जरिए न्यू ईयर का सेलिब्रेशन थाईलैंड में होगा। पोस्टर में एक तरफ सनी लियोनी की तस्वीर छपी है और बताया गया है कि वह इसमें मेहमान होंगी।
NOTICE:
— Sunny Leone (@SunnyLeone) September 26, 2022
I am NOT associated with this #event in anyway nor does this award show / event organisers have any rights to use my name.
Kindly make sure that you do not fall for such #scams. pic.twitter.com/5eBVFoaeg9
ट्वीट कर चेताया
सनी लियोनी ने ट्विटर पर लिखा- ‘नोटिस: मैं इस इवेंट से जुड़ी हुई नहीं हूं और ना ही इस अवॉर्ड शो/ इवेंट के आयोजकों को मेरे नाम का इस्तेमाल करने का अधिकार है। ऐसे स्कैम के झांसे में ना आएं। #scams‘
सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह अक्सर परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने डेनियल वेबर से शादी की है। कपल के तीन बच्चे निशा, अशर और नोआह हैं। दूसरे कई सेलिब्रिटी की तरह सनी को भी उनके परिवार को लेकर कई बार ट्रोल किया जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी पिछली बार एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘अनामिका’ में नजर आई थीं।