दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की असामयिक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि ये सारे सवाल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने ही किए हैं। फिल्म थप्पड़ के निर्देशक अनुभव सिन्हा, निर्माता निखिल दिवेदी ने सुशांत के आत्महत्या वाली घटना के बाद इंडस्ट्री से ऐसे सवाल किए है?
सुशांत सिंह के आत्महत्या मामले में अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अपनी बात कही है। अनुभव सिन्हा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, 'बॉलीवुड प्रिविलेज क्लब को आज रात बैठकर गंभीरता से सोचना चाहिए। वे मुझे अब और विस्तार से इसे बताने के लिए नहीं कहेंगे।’
The Bollywood Privilege Club must sit down and think hard tonight.
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) June 14, 2020
PS- Now don't ask me to elaborate any further.
फैंस का मानना है कि, वह भाई-भतीजावाद की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जब कुछ लोगों का बुरा समय आ रहा है तो उन्हें कैसे छोड़ दिया जाए। एक ट्विटर यूजर ने कहा, ‘बॉलीवुड बुलिज (Bullies) से भरा है, वे ऐसे किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्वीकार नहीं कर सकते, वे अपने अस्तित्व के लिए लड़ने वाले किसी व्यक्ति को अपना सहयोग नहीं दे सकते।
बॉलीवुड के सबसे एलिटिस्ट गैंग के सदस्यों को जागकर अपने द्वारा दिखाए जाने वाले फेकनेस के रेफ्लेक्शन को देखने की जरूरत है। उन्होंने व्यंग्य किया कि, कल डटकर खाया जाएगा, जबकि एक और कहेगा कि कितना छोटा और शक्तिशाली है। सुशांत के निधन पर जब बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों ने दुख जताना शुरू किया तो प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) भड़क गए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट्स किए और उन लोगों पर निशाना साधा जो अब सुशांत के जाने के बाद अपने दुख को बांटने की बात कर रहे हैं। निखिल ने ट्वीट किया, कभी-कभी हमारी फिल्म इंडस्ट्री का पाखंड मुझे शर्मिंदा कर देता है।
सब कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत से टच में रहना चाहिए था, 'लेकिन सच यह है कि आप लोग सुशांत के साथ टच में नहीं थे क्योंकि उनका करियर ढलान पर था। क्या आप अभी इमरान खान, अभय देओल और बाकियों के टच में हैं? नहीं, लेकिन आप तब इन लोगों के टच में थे जब ये लोग अच्छा कर रहे थे'।