विज्ञापन

बॉलीवुड: रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर स्वरा भास्कर का रिएक्शन, कहा- ‘हमारे देश में…’

बॉलीवुड: रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर स्वरा भास्कर का रिएक्शन, कहा- ‘हमारे देश में…’
विज्ञापन

बॉलीवुड | रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। उनके खिलाफ मुंबई के चेम्बूर थाने में एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। रणवीर पर महिलाओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। रणवीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67(A) के तहत केज दर्ज किया गया। इसके अलावा भी रणवीर के खिलाफ एक वकील और एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई। रणवीर की फोटोज को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया है। 

स्वरा ने दिया बेबाक रिएक्शन

स्वरा बेबाक और बिंदास होकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखती हैं। उन्होंने पहले रणवीर का सपोर्ट करते हुए कहा था कि जिन्हें फोटो नहीं पसंद वो ना देखें। इस देश में और भी मुद्दे हैं जो असल समस्याएं हैं। अब जब रणवीर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुआ तो स्वरा ने प्रतिक्रिया दी है।

ट्वीट कर जताई नाराजगी

एक यूजर ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर शिकायत दर्ज होने की खबर को ट्वीट किया जिस पर स्वरा लिखती हैं, ‘इतनी मूर्खता और बेरोजगारी हमारे देश में है।‘

रणवीर का किया था सपोर्ट

फोटोशूट को लेकर जब रणवीर को ट्रोल किया जाने लगा तो स्वरा ने ट्वीट कर लिखा,  'भारत में अन्याय और उत्पीड़न के मामले हर दिन होते हैं लेकिन निश्चित रूप से.. हमारी नाराजगी रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए है। मेरा मतलब, सीरियसली... पसंद नहीं है तो मत देखिए, लेकिन आपकी प्राथमिकताएं हम पर मत थोपिए। यह कोई मुद्दा नहीं है।'

विज्ञापन