Assembly Elections: 12 जून को होगा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Assembly Elections - 12 जून को होगा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
| Updated on: 10-Jun-2024 06:55 PM IST
Assembly Elections: ओडिशा में भाजपा ने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता है। वहीं, पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। अब इन दोनों ही राज्यों में 12 जून की तारीख को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों ही राज्यों के शथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं। 

कौन होगा ओडिशा का सीएम? 

ओडिशा में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री परसो यानी 12 जून को यहांशपथ ग्रहण समारोह के लिए ओडिशा पहुंचेंगे। शाम 5 बजे भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में हमारा शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्य में सीएम पद के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा संसदीय दल तय करेगा। भाजपा में कोई रेस में नहीं है।

राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। ओडिशा में नए सीएम के लिए अब सबकी नजरें ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी पर हैं। भाजपा ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

आंध्र में नाडयू होंगे सीएम

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर से चंद्रबाबू नायडू के ही मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि नायडू इससे पहले साल 1995 से लेकर 2004 तक और 2014 से लेकर 2019 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। विधानससभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन ने 175 में से 164 सीटों पर जीत हासिल की है। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।