बॉलीवुड: आपने ऐसे कुछ वीडियोज जरूर देखें होंगे, जिनमें चलते लाइव टेलीकास्ट में कुछ ऐसा घट गया जिसकी उम्मीद भी नहीं की गई हो। जैसे घर से लाइव रिपोर्ट पढ़ते एक रिपोर्टर के कमरे में अचानक उनके दो छोटे-छोटे बच्चे आ जाते हैं। बुधवार को ऐसा ही एक बेहद क्यूट हादसा तब हुआ जब बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के एक लाइव इंटरव्यू में उनका 3 साल का नन्हा बेटा तैमूर (Taimur Ali Khan) आ गया। लाइव वीडियो में सैफ को तैमूर को अपनी गोद में बैठाना पड़ा।
#Live & #Exclusive | Watch: The SPECIAL GUEST Taimur joins his dad (Saif Ali Khan) wearing the Hulk mask and gloves on @thenewshour. He's loving the interview. | #21DayLakshmanRekha pic.twitter.com/zoN0nCPNiY
— TIMES NOW (@TimesNow) March 25, 2020
दरअसल ये वाकया बुधवार को एक अंग्रेजी चैनल के इंटरव्यू का है, जिसके लिए सैफ अली खान अपने घर से ही लाइव थे। अपने लिविंग रूम में बैठ कर इंटरव्यू दे रहे सैफ चैनल के एंकर से बात कर रहे थे। सैफ यहां कोरोना वायरस और उसकी वजह से देश में लगे लॉकडाउन पर बात कर रहे थे। तभी बीच में अचानक तैमूर अपने पापा के मिलने आ गया। तैमूर को देखते ही सैफ उसे वहां से ले जाने के लिए कहने लगे लेकिन एंकर ने सैफ से कहा कि वह तैमूर से भी बात करे।
एंकर के कहने पर सैफ किसी से पूछते नजर आए कि क्या इसे टीवी पर दिखा सकते हैं। शायद सैफ ने अपनी पत्नी करीना कपूर (Kareena Kapoor) से इसके बारे में पूछा। इसके बाद सैफ ने अपने चलते इंटरव्यू में तैमूर को अपनी गोद में बिठा लिया। तैमूर यहां सुपरहीरो हल्क का मास्क पहले बैठा था। एंकर तैमूर से कुछ सवाल पूछने लगी लेकिन वह बार-बार यही पूछता नजर आया कि वह कहां से बात कर रही हैं। इसके बाद सैफ ने तैमूर को वहां से भेज दिया। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो।
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर अपने स्टार मम्मी-पापा से भी ज्यादा प्रसिद्ध है। 3 साल के तैमूर के सोशल मीडिया पर कई सारे फैन पेज हैं।