मौसम: ठिठुरी दिल्ली- मौसम की सबसे सर्द रात, पारा 4.2 डिग्री पर

मौसम - ठिठुरी दिल्ली- मौसम की सबसे सर्द रात, पारा 4.2 डिग्री पर
| Updated on: 27-Dec-2019 10:15 AM IST
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में लगातार बढ़ती सर्दी ने अब लोगों के हाल खराब कर दिए हैं। वहीं गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। इस दौरान पारा 4.2 डिग्री पर दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि अभी इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं और हिमालय क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि ठंड बढ़ने का सिलसिला यदि ऐसे ही जारी रहा तो 1901 के बाद दूसरी बार ऐसा हो सकता है जब साल का आखिरी महीना इतना सर्द निकले। ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ा है। राजधानी की बात की जाए तो शुक्रवार को इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 367 दर्ज किया है। जो कि अत्यंत खराब श्रेणी है।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट

वहीं ‌दिल्ली के न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले 13 दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब 17 दिनों तक लगातार तापमान इतना गिरा था। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929, 1961 और 1997 में रहा है। दिसंबर के आखिरी महीने में इस साल औसत अधिकतम तापमान अब तक 19।85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिसंबर 31 तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा। दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्‍थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी हाल खराब

राजस्थान में कई स्थानों पर रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक रहा है। सीकर जिले में गुरुवार को पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया। इससे पेड़ों पर पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बर्फ जमने लग गई है। हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार का न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में भी ठंड से जनजीवन प्रभावित है। तापमान गिरने के साथ ही लखनऊ और कानपुर क्षेत्र में घना कोहरा देखने को मिला।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।