विज्ञापन

Rajasthan : बदमाशों ने ज्वेलर पर की फायरिंग, भागने का प्रयास किया तो सरिए से पीटा, पैर की हड्डी टूटी

Rajasthan : बदमाशों ने ज्वेलर पर की फायरिंग, भागने का प्रयास किया तो सरिए से पीटा, पैर की हड्डी टूटी
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर में बदमाशों ने सरेराह लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। बदमाशों ने गुर्जर की थड़ी इलाके के कटेवा नगर में ज्वेलर पर फायरिंग कर दी। ज्वेलर के भागने पर बदमाशों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मौके पर बढ़ती भीड़ को देख बदमाश मौके से फरार हो गए। बुरी तरह हुई पिटाई के कारण ज्वेलर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

जानकारी के अनुसार राजधानी के कटेवा नगर के रहने वाले पवन शर्मा की घर के बाहर ज्वेलरी की दुकान है। सोमवार देर शाम कुछ बदमाशों ने उनकी दुकान पर आते ही फायरिंग शुरू कर दी। पवन के इधर-उधर भागने पर बदमाशों ने उन्हें पकड़ा और लाठी-सरियों से पिटाना शुरू कर दिया। कुछ देर बुरी तरह पीटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले में ज्वेलर बुरी तरह घायल हो गए, उनके पैर की हड्डी भी टूट गई है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पवन और आरोपियों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन