एंटरटेनमेंट: लॉक डाउन में रामायण के बाद अब महाभारत का भी होगा दूरदर्शन पर प्रसारण, जानें कब और कैसे देख

एंटरटेनमेंट - लॉक डाउन में रामायण के बाद अब महाभारत का भी होगा दूरदर्शन पर प्रसारण, जानें कब और कैसे देख
| Updated on: 28-Mar-2020 10:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क | पूरे भारत में हुए लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन चैनल ने अपने दर्शकों के लिए बेहद खास और छोटे पर्दे का चर्चित शो महाभारत एक बार फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए दी गई है। दूरदर्शन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर महाभारत शो से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए इस शो के समय की तारीख का एलान किया है। जावड़ेकर ने ट्वीट करके बताया कि 28 मार्च दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे डीडी भारती चैनल पर हर रोज़ महाभारत के दो एपिसोड दिखाये जाएंगे। 

पता हो कि महाभरत टीवी जगत का सबसे पुराने शो में से एक है। इस शो का निर्देशन साल 1990 में बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मिलकर किया था। महाभारत के इस शो में नितीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, अर्जुन, नाजनीन, पुनीत इस्सर, पंकज धीर, गुफी पेंटल और रूप गांगुली जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने महाभारत के इस शो काफी पसंद किया था। 

इससे पहले रामानंद सागर के शो रामायण को भी दोबोरा प्रसारित करने की घोषणा हुई है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। इसका पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। रामायण सीरियल के प्रसारण की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया पर दी है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से टेलिकास्ट करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में उन सभी की इस मांग को पूरा करते हुए फिलहाल रामायण और महाभारत का प्रसारण दोबारा से शुरू कर दिया गया है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।