बॉलीवुड | टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से खबरें आती थीं, लेकिन कुछ दिनों से उनके ब्रेकअप की काफी चर्चा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना 6 साल का लंबा रिश्ता तोड़ दिया है। हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी एक्टर का रिएक्शन नहीं आया है। भले ही दोनों के ब्रेकअप की चर्चा तेज है, लेकिन दोनों अभी भी एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और इसके साथ ही एक-दूसरे के पोस्ट को लाइक या उस पर कमेंट भी करते हैं। अब टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है जिस पर दिशा खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। दिशा का कमेंट देखकर सबको लग रहा है कि शायद दोनों के बीच जो दिक्कतें थीं वो ठीक हो गई हैं और दोनों फिर साथ हो गए हैं।
दरअसल, टाइगर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह सामने खड़े हुए शख्स के साथ खूब एक्शन कर रहे हैं। सामने वाले इंसान ने खुद को पंचिंग बैग बना लिया है और टाइगर उस पर खूब किक मार रहे हैं।
वीडियो शेयर कर टाइगर ने लिखा, 'आज ट्रेनिंग का मन नहीं हो रहा था तो लड़कों ने डिसाइड किया कि वह कुछ अलग करेंगे। ये मेरा आइडिया नहीं है।' दिशा, टाइगर के वीडियो से काफी इम्प्रेस हुईं। उन्होंने लिखा, 'मुझे भी यह करना है।'
शादी नहीं करना ब्रेकअप की वजह
ऐसा कहा जा रहा था कि टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की वजह है शादी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और अब दिशा चाहती थीं कि इस रिश्ते में एक स्टेप आगे बढ़ा जाए। वह शादी करना चाहती थीं और उन्होंने इस बारे में टाइगर से बात की। हालांकि टाइगर शादी के लिए तैयार नहीं थे इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अब क्या सच में दोनों अलग हो गए हैं या दोनों के बीच प्यार बरकरार है ये तो सिर्फ दोनों ही बता सकते हैं।
दोनों की प्रोफेशनल लाइफ
दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दिशा की हाल ही में फिल्म एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हुई है जिसे मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में दिशा के साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया लीड रोल में थे।
वहीं टाइगर की बात करें तो उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमे हीरोपंती 2, गणपत, स्क्रू ढीला शामिल है।