मॉर्निंग न्यूज: आज गुरु पूर्णिमा है और चंद्र ग्रहण भी

मॉर्निंग न्यूज - आज गुरु पूर्णिमा है और चंद्र ग्रहण भी
| Updated on: 05-Jul-2020 06:57 AM IST

आज गुरु पूर्णिमा
आप मनाएं, न मनाएं, लेकिन यह जान लीजिए कि गुरु पूर्णिमा ऐतिहासिक भी है और पौराणिक भी। अगली कुछ लाइनों के जरिए आपको इसी एहसास से गुजारने की कोशिश करते हैं...

...तो बात शुरू करते हैं आदि गुरु भगवान शिव से। कोई 15 हजार साल पहले गुरु पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने सप्तऋषियों को शिष्य बनाया और यौगिक विज्ञान समझाया। मौसम बीते, साल गुजरे, सदियां बीतीं और वही यौगिक विज्ञान आज का योग बन गया। 

इसी तरह 2500 साल पहले गुरु पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश पांच शिष्यों को दिया। यह धर्मचक्र प्रवर्तन कहलाया। जैन धर्म में भी यह दिन खास है। गुरु पूर्णिमा के दिन ही भगवान महावीर ने पहला शिष्य बनाया और सत्य, अहिंसा का उपदेश दिया। इसी दिन महर्षि वेद व्यास जन्मे। वही वेद व्यास, जिन्होंने वेदों को चार हिस्सों में बांटा, महाभारत लिखी, 18 पुराणों की रचना की।


आज चंद्र ग्रहण भी है
जब सूरज, धरती और चांद एक कतार में आते हैं और धरती का साया चांद पर पड़ने लगता है तो हम इसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। यह बात इसलिए, क्योंकि आज ऐसा ही दिन है। 30 दिन में दूसरा चंद्र ग्रहण और तीसरा ग्रहण। इससे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण था। 

रविवार को चंद्र ग्रहण सुबह 8.37 बजे से शुरू होगा। खत्म 11.22 पर होगा। भारत में यह दिखने वाला नहीं है। इस बार इत्तेफाक यह है कि गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण आ रहा है। अगली बार ऐसा संयोग 2038 में आएगा। पिछली बार 19 साल पहले यानी 2001 में ऐसा हुआ था। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।