Influencers Trending Photo: हाल ही में सोशल मीडिया पर फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन (Sanna Marin) एक पार्टी में जोरदार डांस करती नजर आई थीं. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पीएम की आलोचना करते हुए ड्रग्स की बात भी कही थी. ये मामला अभी तक पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि एक और विवाद (Controversy) खड़ा हो गया है. पीएम के आवास पर खींची गई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है.
फोटो हुई वायरल
दरअसल पीएम आवास पर दो फीमेल इंफ्ल्यूएंसर्स को किस (Kiss) करते हुए देखा गया. इतना ही नहीं इन दोनों लड़कियों ने अपनी ब्रेस्ट्स को दिखाते हुए किसिंग फोटो भी खिंचवाई. अब ये फोटो सोशल मीडिया (Social Media) पर आग की तरह फैल रही है. बहुत से लोग इस फोटो को देखकर आग बबूला भी दिखाई दिए.
FINLAND’S PM
— The_Real_Fly (@The_Real_Fly) August 18, 2022
pic.twitter.com/lFzsMVnKgz
पीएम को मांगनी पड़ी माफी
फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने माना कि ये फोटो उनके आवास (PM Official Residence) पर खींची गई है और इस तरह की फोटो ठीक नहीं है. सना मरीन ने इस तस्वीर के लिए माफी भी मांगी है. आपको बता दें कि फिनलैंड की पीएम दुनिया की सबसे युवा सर्विंग सरकारी नेता हैं. जिस वीडियो के वायरल होने के बाद फिनलैंड (Finland) की प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वो भी देखिए...
ड्रग्स टेस्ट का नतीजा आया सामने
बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद फिनिश पीएम का ड्रग्स टेस्ट (Drugs Test) भी हुआ और वो नेगेटिव पाई गईं. लेकिन अब इस वायरल फोटो के बाद कई लोग प्रधानमंत्री के बारे में अलग-अलग प्रतिक्रिया (Reactions) देते दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ आलोचना करते नजर आए.