नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में किसका राज होगा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से आज पता चल जाएगा। हालांकि, शुरुआती रुझानों से यह स्पष्ट होने लगा है कि दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों वाले चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू जारी है। वोटों की गिनती शुरू होते ही रुझान आने लगे। जैसे-जैसे रुझान आने लगे, तस्वीरें साफ होती चली गईं, जिसके मुताबिक, दिल्ली में फिर आप की सरकार बन सकती है। काउंटिंग के मद्देनजर मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली के 11 जिलों में कुल 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 33 मतगणना पर्यवेक्षकों सहित लगभग 2,600 मतगणना कर्मचारी मतगणना में शामिल हुए हैं। प्रत्येक केंद्र पर मतगणना होने तक कम से कम 500 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती का काम सीसीटीवी, वीडियो कैमरे की निगरानी में किया जा रहा है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी। दिल्ली चुनाव के लिए जारी एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही थी, मगर आज जब नतीजे सामने आएंगे तो पचा तल जाएगा कि एग्जिट पोल कितना हकीकत था। दिल्ली चुनाव के 672 उम्मीदावारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा, जिनकी किस्मत अभी ईवीएम में कैद है।
Delhi Assembly Election Results 2020 Updates:
- नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल करीब 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- शुरुआती रुझानों में अब आम आदमी पार्टी का आंकड़ा घटने लगा है। आम आदमी पार्टी अब 21 सीटों पर आ गई है, वहीं बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है।
- दिल्ली चुनाव के शुरुआती रुझानों में अब उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी अब 52 सीटों पर आगे चल रही है तो बीजेपी 18 सीटों पर।
- रुझानों में जो कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही थी, वह पिछड़ गई है।
- रुझानों में अब उलटफेर दिखने लगा है। आम आदमी पार्टी के आकंड़ें में अब कमी आने लगी है। फिलहाल आप अब 53 सीटों पर है तो बीजेपी 17 सीटों पर।
- दिल्ली चुनाव में चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, मॉडल टाउन से बीजेपी के कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
- शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला। दिल्ली की बल्लीमरान सीट से कांग्रेस के हारून यूसुफ आगे चल रहे हैं।
- शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 54 सीटों पर तो बीजेपी 16 सीटों पर।
- ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी अभी 55 सीटों पर आगे चल रही है,वहीं बीजेपी 14 पर है।
- रुझानों में दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है।