कर्नाटक के सागर तालुक में यात्रियों से भरी दो फेरीयां (नाव) आपस में टकरा गई। सागर तालुक के शरावती नदी में यह घटना हुई। दोनों फेरियों को मामूली नुकसान हुआ है। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
दरअसल, सागर तालुक में शरवती नदी के कलसावल्ली से अंबरगोडलू जलमार्ग पर लगभग 200 लोगों को ले जा रही दो फेरियां (नाव) आपस में टकरा गई। जिससे दोनों फेरियों को मामूली नुकसान हुआ है। इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।