धमतरी: देर शाम खाना बनाने के बाद घर से निकली दो बहनें, आधे घंटे बाद पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

धमतरी - देर शाम खाना बनाने के बाद घर से निकली दो बहनें, आधे घंटे बाद पेड़ से लटके मिले दोनों के शव
| Updated on: 14-Mar-2020 03:42 PM IST
धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार रात तालाब के किनारे दो बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों के शव चुन्नियों से बंधे हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन शवों को नीचे नहीं उतारा गया। सारी रात दोनों बहनों के शव पेड़ से ही लटके रहे। उनकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार सुबह शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

जानकारी के मुताबिक, कुरुद क्षेत्र के ग्राम डाही निवासी चंद्रकला सोनवानी (22) और अंजू सोनवानी (20) दोनों पुत्री चंद्रेश सोनवानी का शव शुक्रवार रात करीब 8 बजे तालाब किनारे पेड़ से लटके मिले। ग्रामीणों ने रात को शव लटके देखे तो कोटवार को जानकारी दी। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान जा रही है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

बताया जा रहा है कि दोनों बहनें शुक्रवार देर शाम करीब 7.30 बजे खाना बना रही थीं। इसके बाद  दोनों कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकल गईं। काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच किसी ग्रामीण ने शव देखा तो गांव वालों को बताया। जानकारी मिलने पर चंद्रेश मौके पर पहुंचा और शवों की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस का कहना है कि रात काफी होने के कारण पंचनामा भरना संभव नहीं था। इसके चलते शवों को पेड़ से नहीं उतारा गया। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। दोनों बहनों के पिता चंद्रेश सोनवानी के 7 बच्चे थे। इसमें 4 लड़के और 3 लड़कियां थीं। बड़ी बहन चंद्रकला बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी और छोटी अंजू पढ़ाई छोड़ चुकी थी। एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि कोटवार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।