Rajasthan Election: प्रियंका गांधी पर वसुंधरा राजे ने साधा निशाना, कहा- ये और इनके भाई जब आते हैं तो...

Rajasthan Election - प्रियंका गांधी पर वसुंधरा राजे ने साधा निशाना, कहा- ये और इनके भाई जब आते हैं तो...
| Updated on: 30-Oct-2023 07:40 PM IST
Rajasthan Election: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जयपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। वसुंधरा ने कहा, 'कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी ने यहां का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के प्रति अपनी चिंता जाहिर की। अगर उन्होंने (राजस्थान सरकार) 'नारी शक्ति' योजना को बढ़ाया होता तो इससे महिलाओं को फायदा होता। वह (प्रियंका) और उनके भाई (राहुल) जब भी जाते हैं तो राजस्थान के लोगों से कुछ न कुछ वादा करते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं कि वे अपना वादा निभाएंगे। 5 साल बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कारण लोग अपने परिवार की महिलाओं के लिए डरे हुए हैं।'

प्रियंका ने आज छत्तीसगढ़ में किए बड़े ऐलान 

एक तरफ राजस्थान में वसुंधरा राजे ने प्रियंका पर निशाना साधा, दूसरी तरफ प्रियंका ने छत्तीसगढ़ में बड़े ऐलान किए। प्रियंका ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया है कि राज्य में पार्टी की सरकार बरकरार रहने पर महतारी न्याय योजना लागू की जाएगी जिसके तहत प्रति सिलेंडर की रिफिल करने पर पांच सौ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी तथा राज्य में दो सौ यूनिट तक बिजली भी मुफ्त दी जाएगी। 

प्रियंका ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महिलाओं, आम जनता और किसानों के लिए आठ घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा, ''छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू करेंगे, प्रति सिलेंडर की रिफिल करने पर करने पर पांच सौ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। राज्य में 200 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त दी जाएगी। महिला स्व-सहायता समूहों के तथा सक्षम योजना के अंतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे। आगामी वर्षों में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जाएगी।'' 

प्रियंका ने घोषणा की, ''राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में घायल होने पर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत फ्री इलाज किया जाएगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर और कर्ज के ब्याज को माफ किया जाएगा और राज्य के किसानों से 'तिवरा' फसल को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।''

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।