विज्ञापन

बॉलीवुड: ‘लगातार बिजी जा रहा था विकी का फोन, कैट ने पूछा, किससे कर रहे थे बात?’

बॉलीवुड: ‘लगातार बिजी जा रहा था विकी का फोन, कैट ने पूछा, किससे कर रहे थे बात?’
विज्ञापन

koffee with karan season 7: करण जौहर का सिलेब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण बॉलीवुड फैन्स के बीच टॉक ऑफ दी टाउन बना हुआ है। इस शो का कंटेंट ना सिर्फ फैन्स को बल्कि इस शो के गेस्ट सेलब्स को भी बहुत एंटरटेन कर रहा है। इस शो का हालिया एपिसोड भी बहुत मजेदार रहा जब फिल्म फोन भूत की स्टार कास्ट कटरीना कैफ katrina Kaif, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने इस शो पर शिरकत की। 

शो से कटरीना ने विकी को लगाया फोन 

फिल्म फोन भूत की स्टार कास्ट के साथ कॉफी विद करण का एपिसोड बेहद मजेदार रहा। इस एपिसोड में पूरी स्टार कास्ट धमाल मचाती नजर आई। करण जौहर के खास सवालों के मजेदार जवाब सुर्खियों में रहे। ना सिर्फ रैपिड फायर राउंड बल्कि गेम्स के दौरान भी कटरीना, सिद्धार्थ और ईशान ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। एक गेम राउंड के दौरान कटरीना ने पति विकी कौशल को कॉल भी किया। अगर वह विकी से बात करतीं तो इसके लिए उन्हें एक प्वांइट मिलना था। कटरीना ने ये प्वांइट जीतने के लिए पित विकी को कॉल लगा दिया। कटरीना ने जैसे ही काल लगाया विकी का फोन लगातार व्यस्त दिखा रहा था। इस पर कटरीना ने कहा-ये सब चल क्या रहा है‌‌‌? फिर थोड़ी देर बाद विकी का वापिस कॉल आया, इस पर करण जौहर ने भी पूछा कहां बिजी थे। कटरीना ने कहा, ‘आखिर किससे बात कर रहे थे, बेबी तुमने फोन नहीं उठाया तो मैंने एक प्वांइट गवां दिया।’

koffee with karan में कटरीना स्पेशल एपिसोड में सुहागरात की चर्चा रही चर्चाओं में 

इस शो के दौरान करण जौहर ने कटरीना कैफ से आलिया को लेकर एक सवाल किया। करण ने पूछा  कि आलिया के वायरल स्टेटमेंट कि वह अपनी शादी के दौरान सुहागरात के लिए काफी थकी हुईं थी पर क्या बोलना चाहेगीं? कटरीना ने कहा, ‘यह सुहागदीन क्यों नहीं हो सकता’। कटरीना को उनके इस जवाब पर करण, सद्धार्थ और ईशान वाहवाही मिली। मस्ती और मजाक से भरे इस एपिसोड के ट्रेलर वीडियो को करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। कटरीना का सुहागदिन वाला जवाब खूब सुर्खियों में रहा। 

ऐसे हुआ था विकी-कटरीना को प्यार

कटरीना ने विकी और लव स्टोरी के बारे बात करते हुए था- ‘यह फनी था क्योंकि जब मीडिया में मेरे और विकी के बारे में इतना कुछ आ रहा था तब हम डेटिंग कर ही नहीं रहे थे। यह वाकई बहुत अजीब था। हम एक बार ही मिले थे। मैं उनसे पहली बार स्क्रीन अवॉर्ड्स पर मिली थी। कटरीना ने बताया कि यह मेरी किस्मत में ही था।’ कटरीना ने बताया कि जोया अख्तर वह पहली शख्स थीं, जिन्हें उन्होंने बताया था कि उन्हें विकी कौशल पसंद हैं। जोया की पार्टी में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। कटरीना ने यह भी बताया कि विकी कौशल उनके लिए पहले बस नाम ही थे। जब मिलीं तो दिल हार गईं। जिस तरह वह अपनी फैमिली का ध्यान रखते हैं, उनकी इन सब बातों ने कटरीना को इम्प्रेस किया। 

विज्ञापन