Bigg Boss: पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का Video हुआ वायरल, गिलास लेकर झूमती आईं नजर

Bigg Boss - पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का Video हुआ वायरल, गिलास लेकर झूमती आईं नजर
| Updated on: 08-Apr-2020 03:19 PM IST
BIgg Boss: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में धूम मचाने वाले एक्टर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बता दें, पारस छाबड़ा बिग बॉस हाउस में आकांक्षा पुरी (Akansha Puri) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में थे। अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में आकांक्षा पुरी हाथ में गिलास लेकर मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं। आकांक्षा पुरी (Akansha Puri) ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। 

बता दें, देश इस समय कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से जूझ रहा है। ऐसे में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। वहीं, सेलेब्स भी घर में कैद हैं। हालांकि, घर में बंद रहने के बावजूद भी सेलेब्स खूब मस्ती कर रहे हैं। ऐसे में आकांक्षी पुरी (Akansha Puri Video) के इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह घर में काफी मस्ती कर रही हैं।

आकांक्षा पुरी (Akansha Puri Twitter) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "लॉकडाउन (Lockdown) के बाद यह मैं।" आकांक्षा के इस वीडियो पर उनके फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, बिग बॉस (Bigg Boss) में माहिरा शर्मा से नजदिकियां बढ़ने के बाद पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी (Akansha Puri) का ब्रेकअप हो गया था।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।