UP Assembly Elections: सपा के गढ़ वाली सीटों पर बढ़ा मतदान प्रतिशत,क्या BJP के लिए शुभ संकेत?

UP Assembly Elections - सपा के गढ़ वाली सीटों पर बढ़ा मतदान प्रतिशत,क्या BJP के लिए शुभ संकेत?
| Updated on: 08-Mar-2022 07:10 AM IST
Up election 2022 | समाजवादी पार्टी ने पिछली बार अपने मजबूत आधार वाली कई सीटें भाजपा के हाथों गंवा दी थीं। इस बार इन सीटों पर मोटे तौर पर वोट प्रतिशत बढ़ा है। तो क्या बढ़े हुए वोट प्रतिशत सपा की बढ़त का संकेत है या भाजपा की। या फिर यह किसी अन्य दल को विजेता बना सकता है यह कहना मुश्किल है। पर एक बात तय है कि वोट प्रतिशत बढ़ने से भाजपा व सपा दोनों अपने लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।

जानकार बताते हैं कि जहां हार जीत का निर्णय पिछली बार काफी कम वोटों से हुआ था, वहां वोट प्रतिशत बढ़ने से नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। सपा अपने पुराने जनाधार वाली सीटें पिछली बार बचाने में नाकाम रही। वोट प्रतिशत घटने से भी समीकरण किसके पक्ष में जाएंगे इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है। कम अंतर वाली सीटों अगर मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट की चर्चा काफी होती है। यहां पिछले चुनाव में भाजपा के अवतार सिंह भड़ाना ने समाजवादी पार्टी को सिर्फ 193 वोटों के अंतर से हराया था। यहां पिछली बार 69.39 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा घटकर  68.65 प्रतिशत पर पहुंच गया। मतदान में कमी से किसे नुकसान होगा इस पर उस इलाके में चर्चा खूब हो रही है। 

असल में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 17 ऐसी सीटें थी जहां जीत हार का अंतर दो हजार से भी कम रहा। इनमें सात सीटों पर सपा नंबर दो पर रही थी।

सपा के गढ़ वाली सीटों पर मतदान प्रतिशत का तुलनात्मक विवरण 

सीट       विजेता   उपविजेता    वोट प्रतिशत 2017   वोट प्रतिशत 2022

दिबियापुर भाजपा   सपा           61. 74                  61.78

औरया    भाजपा   सपा            57.78                  58.16

इटावा    भाजपा    सपा             57.75                 60.10

विधूना    भाजपा   सपा            61.50                   62.51

भरथना  भाजपा    सपा             58.97                  60.48

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।