Delhi Election 2020 Polling of votes Updates: दिल्ली में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन है,जिसे लेकर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज दिल्ली की जनता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। चुनावी प्रचार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवील की आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में लगी है, वहीं बीजेपी को कुछ बड़े उलटफेर की उम्मीद होगी। इसके अलावा, कांग्रेस वापसी की आस लगा रही है। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए रहेंगे। दिल्ली में आज यानी शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा।
-परिवार संग केजरीवाल ने डाला वोट
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स में स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला। बता दें कि उनके खिलाफ बीजेपी से सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल लड़ रहे हैं।
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal along with his family casts his vote at a polling booth in Civil Lines; BJP's Sunil Yadav & Congress's Romesh Sabharwal are contesting against him from New Delhi constituency. pic.twitter.com/oistLxaoDb
— ANI (@ANI) February 8, 2020
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार संग वोट देने पहुंचे।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घर से वोट डालने के लिए रवाना हुए।
उपराज्यपाल अनिल बैजल और उनकी पत्नी माला बैजल ने ग्रेटर कैलाश के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। AAP के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज यहां से भाजपा की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
Delhi: Lt Governor Anil Baijal and his wife Mala Baijal cast their vote at a polling station at Greater Kailash; AAP's sitting MLA and candidate Saurabh Bhardwaj is contesting against BJP's Shikha Rai and Congress's Sukhbir Pawar from here pic.twitter.com/mmKItjEOdl
— ANI (@ANI) February 8, 2020