विज्ञापन

President Kovind Live: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संसद को संयुक्त सम्बोधन लाइव देखे

President Kovind Live: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संसद को संयुक्त सम्बोधन लाइव देखे
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संसद को संयुक्त सम्बोधन लाइव देखे

आज से संसद के बजट सत्र का पहला चरण आज (शुक्रवार) से शुरू हो रहा है। आज यानी शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद एक अंतराल के बाद इसका दूसरा हिस्सा 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं। इसमें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद भी शामिल हुए। 

संसद भवन पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद

बजट सत्र से पहले संसद भवन पहुंच चुके हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। संसद भवन पहुंचते ही राष्ट्रपति कोविंद का पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष आदि ने उनका स्वागत किया। कुछ देर में राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। इसके बाद विधिवत तौर पर संसद सत्र का आगाज हो जाएगा। 

विज्ञापन