विज्ञापन

: पश्चिम बंगाल चुनाव: मोदी की गारंटी और शाह की रणनीति से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

- पश्चिम बंगाल चुनाव: मोदी की गारंटी और शाह की रणनीति से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है और सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पर काफी बढ़त बना ली है। इससे राज्य में बीजेपी की पहली बार सरकार बन रही है। पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह पहला अवसर होगा, जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। इसके साथ ही 15 सालों से बंगाल में चल रही ममता बनर्जी सरकार का अंत दिख रहा है। बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पीएम मोदी की गारंटी और अमित शाह की रणनीति की जीत मानी जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कई जनसभाएं कीं और राज्य में परिवर्तन का आह्वान किया था। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं को बंगाल में लागू करने का वादा किया था।

अमित शाह की रणनीति और जमीनी प्रबंधन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करीब 15 दिनों तक बंगाल में रहे और राज्य के विभिन्न इलाकों में सभाएं कीं। उन्होंने हर विधानसभा सीट के लिए अलग रणनीति बनाई और यह रणनीति अब चुनाव परिणाम में दिख रही है। बीजेपी का यह विस्तार इत्तेफाक नहीं है, बल्कि यह नेशनल प्लान और लोकल एक्शन का नतीजा है। दिल्ली की रणनीति का जमीन पर सटीक क्रियान्वयन ही पश्चिम बंगाल में गेमचेंजर बना है। पार्टी ने 82,000 में से 71,000 बूथों पर अपनी पकड़ मजबूत की, जिससे चुनाव की बिसात पलट गई।

बीजेपी के उभार के 10 बड़े रणनीतिक स्तंभ

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सफलता के पीछे अमित शाह की रणनीति के 10 प्रमुख बिंदु रहे हैं। इसमें कमिटी मॉडल का माइक्रो मैनेजमेंट शामिल था, जिसके तहत मुस्लिम बहुल इलाकों को छोड़कर हर बूथ पर संगठन को मजबूत किया गया। हिंसा पीड़ित पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय कर कोर स्ट्रेंथ को रीबूट किया गया। अमित शाह की निगरानी में केंद्रीय नेताओं को सीट-वार जिम्मेदारी दी गई और रियल टाइम रिपोर्टिंग सुनिश्चित की गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने साइलेंट सपोर्ट सिस्टम के तौर पर काम किया और घर-घर पहुंचकर लो-की, हाई-इम्पैक्ट कैंपेन चलाया। इस बार पार्टी ने टॉलीवुड चेहरों और दागी नेताओं से दूरी बनाकर अपने कैडर पर भरोसा जताया। सोशल इंजीनियरिंग के तहत पूर्वांचली, मारवाड़ी समाज और स्थानीय फुटबॉल क्लबों तक पहुंच बनाई गई। अंततः जय श्री राम, घुसपैठ और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को जोड़कर एक मजबूत वैचारिक नैरेटिव सेट किया गया।

विज्ञापन