मुंबई: मिशन मंगल की सुपर सक्सेस के बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म रश्मि रॉकेट के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म के टीज़र पोस्टर को साझा किया और खुद को रश्मि रॉकेट के रूप में पेश किया। वीडियो में, तापसी तेजी से फिनिश लाइन के लिए अपना रास्ता बनाते हुए दिख रही हैं। तापसी की इस नई फिल्म के टीजर और पोस्टर की सभी तारीफ कर रहे हैं ऐसे में 'मिशन मंगल' के उनके को-एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से तापसी की फिल्म का टीजर शेयर किया। अक्षय ने लिखा- यह रॉकेट उनके अगले मिशन के लिए सेट है और वो पटरियों पर उतर रही है।
अक्षय कुमार द्वारा तापसी की फिल्म का टीज़र साझा करने के तुरंत बाद, अभिनेत्री ने खिलाडी कुमार को चुनौती देती हैं कि वो कहती हैं कि वो उन्हें इस खेल में हरा सकती हैं। साथ ही अक्षय कुमार को तापसी ने यह कहकर चिढ़ाया भी कि जब फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले एक्टर की सूची में वो उन्हें नहीं हरा सकती हैं। तापसी ने लिखा- "हाँ !!!!! फोर्ब्स के बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन यह रेस तो मैं जीत सकती हूं..आपका धन्यवाद "
This ROCKET is set for her next MISSION and she's off to the tracks! Presenting a glimpse of @taapsee in and as #RashmiRocket.@MrAkvarious @RonnieScrewvala @RSVPMovies @iammangopeople #NehaAnand #PranjalKhandhdiya
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 30, 2019
Music for the motion poster: @LesleLewis pic.twitter.com/5whNWUcuus
अक्षय भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने खुद पर बनाया मीम ही शेयर कर दिया, जिसमें लिखा था- मजे ले रही है तू
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 30, 2019
इसके बाद अक्षय के फैन्स भी अक्षय के खूब सारे मीम शेयर करने लगे। बता दें, अक्षय की फिल्मों पर अक्सर कई मीम बनते रहते हैं।