विज्ञापन

The Hundred: जब फुटबॉल छोड़ हैरी केन ने थामा बल्ला, जमकर उड़ाए छक्के- Video

The Hundred: जब फुटबॉल छोड़ हैरी केन ने थामा बल्ला, जमकर उड़ाए छक्के- Video
विज्ञापन

The Hundred : इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड मेंस कॉम्पटीशन 2022 में 8 अगस्त को हुए मैच में दो खास महमान पहुंचे। इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन और आयरलैंड के फुटबॉलर मैट डोहर्टी पहुंचे। दोनों के बीच छक्के लगाने का मुकाबला भी हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। हैरी केन को फुटबॉल के मैदान पर गोल करने का नजारा तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स ग्राउंड पर उनके छक्के फैन्स को लंबे समय तक याद रहेंगे।

देखें किस तरह से हैरी केन के बैट से निकले छक्के पर छक्के-

8 अगस्त को लॉर्ड्स के मैदान पर लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर ओरिजनल्स के बीच मैच खेला गया, जिसे लंदन स्पिरिट ने आसानी से 52 रनों से जीत लिया। लंदन स्पिरिट के कप्तान इयोन मोर्गन हैं, जबकि मैनचेस्टर ओरिजनल्स की कमान जोस बटलर के हाथों में है। इस मैच के दौरान हैरी केन ने कमेंटरी भी की। उन्होंने भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के साथ कमेंटेटर की भी भूमिका निभाई।

विज्ञापन