Weather Update: मॉनसून तुम कब आओगे? दिल्ली पहुंचने में 12 साल में 8वीं बार लेट; अब क्या है नई डेट
Weather Update - मॉनसून तुम कब आओगे? दिल्ली पहुंचने में 12 साल में 8वीं बार लेट; अब क्या है नई डेट
|
Updated on: 28-Jun-2022 07:49 AM IST
दिल्ली में मानूसन बीते 12 वर्षों में तीसरी बार समय से दस्तक देने में चूक गया है। दिल्ली में मानसून के आने का समय 27 जून था। अब मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून 29 या 30 जून तक दस्तक देगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून का केरल में आगमन समय से तीन दिन पहले हुआ था। उस वक्त मानसूनी परिस्थितियां अनुकूल थीं और मानसूनी हवाएं तेजी से प्रगति कर रही थीं। इससे अनुमान था कि मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। अब मानूसन तय तिथि से तीन दिन की देरी से दिल्ली पहुंच सकता है। पश्चिमी हवाओं ने रोकी मानसून की रफ्तारमौसम निगरानी संस्था के मौसम विज्ञानी महेश पालावत के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून की प्रगति इस बार समय से पहले शुरू हुई। लेकिन, पिछले आठ दिनों से उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी हवाएं चल रही थीं। इससे मानसून की प्रगति मध्य और उत्तर भारत की ओर से तेजी से नहीं हो सकी। इससे दिल्ली में मानसून की दस्तक में देरी हुई है।मानसून की देरी के बीच गर्मी से परेशान रहे लोगदिल्ली के लोगों के लिए मॉनसून का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। वहीं, मानसून की देरी के बीच दिल्लीवालों को तेज तपिश झेलनी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली के लोग सोमवार के दिन भीषण गर्मी और उमस से परेशान रहे। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिन झेलनी होगी ऐसी ही गर्मीसोमवार के दिन दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में उमस भरी गर्मी रही। अगले दो दिनों में भी ऐसा ही हाल रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को मेघ गर्जना देखने को मिल सकती है। जबकि, बुधवार को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाएं चलने का अनुमान है। गुरुवार को 30 से 40 की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बीते वर्षों में कब पहुंचा2011- 26 जून2012- 07 जुलाई2013 -16 जून2014- 03 जुलाई2015- 25 जून2016- 02 जुलाई2017- 02 जुला2018- 28 जून2019- 05 जुलाई2020- 25 जून2021- 13 जुलाई
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।