बॉलीवुड: रणवीर के बाद क्या अर्जुन करवाएंगे न्यूड फोटोशूट? जानें जवाब

बॉलीवुड - रणवीर के बाद क्या अर्जुन करवाएंगे न्यूड फोटोशूट? जानें जवाब
| Updated on: 26-Jul-2022 04:08 PM IST
बॉलीवुड | रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। भले ही उनके फोटोशूट की तस्वीरें कुछ दिनों पहले सामने आई थीं, लेकिन अभी तक इसकी चर्चा जारी है। रणवीर के इस फोटोशूट पर जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं रणवीर को ट्रोल करने वालों की उन्होंने क्लास भी लगाई है। अब हाल ही में रणवीर के दोस्त और एक्टर अर्जुन कपूर से इस बारे में सवाल किया गया। इतना ही नहीं उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह कभी ऐसा बोल्ड फोटोशूट करवाएंगे।

क्या बोले अर्जुन

दरअसल, इंडिया टुडे से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, 'मुझे लगता है जो उन्होंने किया हमें इसकी प्रशंशा करनी चाहिए। हमें उनके लिए खुश और प्राउड होना चाहिए। मेरा तो इससे कोई मतलब नहीं है। जो उन्होंने किया आप उसे ले जाना चाहते हैं।'

अर्जुन ने आगे कहा, 'रणवीर को अपनी बॉडी पर गर्व है और वह उसे दिखाना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें फुल मार्क्स मिलने चाहिए। जितना मैं रणवीर को जानता हूं ये उतना भी क्रेजी नहीं है जितना वह करते हैं।'

रणवीर के खिलाफ शिकायत

रणवीर के इस फोटोशूट के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। एक्टर के खिलाफ धारा 292, 293, 509 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 67 (ए) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

मुंबई की एक वकील वेदिका चौबे ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिनेता ने आम तौर पर महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है।

रणवीर की फिल्में

रणवीर अब जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। सर्कस को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।