Punjab Election 2022: लग्जरी लाइफ जीने वाली पत्नियां प्रचार में बहा रहीं पसीना, द्वार-द्वार दे रहीं दस्तक

Punjab Election 2022 - लग्जरी लाइफ जीने वाली पत्नियां प्रचार में बहा रहीं पसीना, द्वार-द्वार दे रहीं दस्तक
| Updated on: 11-Feb-2022 09:37 AM IST
लग्जरी लाइफ व्यतीत करने वाली विभिन्न प्रत्याशियों की पत्नियां प्रचार में खूब पसीना बहा रहीं हैं। प्रत्याशियों की पत्नियां अपने क्षेत्रों में दिन रात घर-घर दस्तक दे रही हैं। इतना ही नहीं पत्नियां, महिला मतदाताओं को गले लगाकर अपनेपन का अहसास करवा रही हैं। प्रचार के दौरान पत्नियों की फुर्ती और जोश देखने लायक है और महिला मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने में सफल होती दिखाई दे रही हैं।  

संगरूर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद खन्ना की पत्नी शगुन खन्ना लाइफ स्टाइल ब्लागर हैं और सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। पति की जीत तय करने के लिए शगुन खन्ना खूब पसीना बहा रही हैं। डोर टू डोर अभियान से लेकर महिलाओं के करीब जाकर उन्हें आकर्षित कर रही हैं। युवतियों को उच्च शिक्षा हासिल करके आत्मनिर्भर बनने का आह्वान कर रही हैं। 

लहरागागा से अकाली दल संयुक्त के प्रत्याशी व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा की पत्नी गगनदीप ढींडसा चुनाव प्रचार में जी जान से जुटी हैं। पति की जीत के लिए सुबह ग्रामीण इलाकों और शाम को शहरी क्षेत्रों में दस्तक दे रही हैं। महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा करने का भरोसा देने के अलावा उन्हें गले लगा रही हैं।   

संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी विजयइंदर सिंगला की पत्नी दीपा सिंगला भी चुनाव प्रचार में पूरी तरह से सक्रिय हैं। गली मोहल्लों से लेकर धार्मिक समागमों में शमूलियत करके महिला वोटरों को करीब लाने की कोशिश हो रही है। पति की ओर से करवाए विकास का हवाला देकर दीपा सिंगला वोट मांग रही हैं और बच्चों में काफी लोकप्रिय हो रही हैं।  इसके अलावा धूरी से चुनाव लड़ रहे सांसद भगवंत मान की मां हरपाल कौर व बहन मनप्रीत कौर चुनाव प्रचार का मोरचा संभाले हुए हैं। साधारण छवि वाली सांसद मान की माता प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 

आज होगा धीआं दा लेखा जोखा

आप की ओर से शुक्रवार को धूरी में धीआं दा लेखा जोखा कार्यक्रम होगा। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता विशेष रूप से शामिल होंगी। समागम में महिलाओं के मुद्दों को उठाया जाएगा और आप की नीतियों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।