विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: ​हरियाली तीज के अवसर पर महि​लाओं ने मनाया तीज और लहरिया उत्सव

Hariyali Teej 2023: ​हरियाली तीज के अवसर पर महि​लाओं ने मनाया तीज और लहरिया उत्सव
विज्ञापन

झोटवाड़ा स्थित श्री राम नगर विस्तार सोसायटी में महिला मंडल की ओर से हरियाली तीज मनाई गई। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि सोसायटी परिसर में श्री राम पार्क में  स्थानीय महिलाओं ने तीज माता की पूजा अर्चना की। इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ। सोसायटी अध्यक्ष हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।


महिलाओं ने हाथाें में मेहंदी रचवाई। राजस्थानी व सावन के गीतों पर नृत्य किया। बाद में सभी को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर आशा कुशवाह, माया गुप्ता , मंजू शर्मा , गीता चौधरी , आरती खंडेलवाल, पूजा खंडेलवाल , ज्योति शेखावत , रेनू नरुका , कोमल चौहान, अनीता खोवाल , किरण शर्मा, मिश्री कुवावत, ज्योति व्यास व कमलेश वर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद अजय चौहान भी मौजूद थे


विज्ञापन