Social Media : सोशल मीडिया पर आपको हर दिन नए-नए वीडियो वायरल होते हुए दिखाई देते हैं। इसमें कई मजेदार वीडियो तो कई हैरान करने वाले होते हैं। नवरात्रि शुरू होने के बाद से पूजा-पाठ और धार्मिक मान्यताओं से जुड़े वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। नवरात्रि में गरबा खेलने के भी ढेर सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो बुधवार को भी वायरल हुआ।
वीडियो मुंबई का है और गरबा खेलना का ही है। यह गरबा किसी मैदान या फिर हॉल ने में बल्कि मुंबई की लोकल ट्रेन में खेली जा रही है। ट्रेन में सफर कर रही दर्जनों की संख्या में महिलाएं गरबा खेलते हुए नजर आ रही है। आप वीडियो में भी देख सकते हैं। ट्रेन में गरबा खेलते देख बाकी यात्री इसका वीडियो भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
#Garba #Navrathri
— Mumbai Railway Users (@mumbairailusers) September 28, 2022
MUMBAI LOCALS CREATE MOMENTS
Now in yesterday's 10.02 am #AClocal from Kalyan.
FUN HAS NO LIMIT. pic.twitter.com/Hruzxwbeqr
मुंबई रेलवे यूजर्स के नामक ट्विटर हैंडल ने इस वीडियो को शेयर किया है। 22 सेकेंड के वीडियो को अब तक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो कल्याण का बताया जा रहा है। वीडियो में महिलाएं खुद ही गाना गा रही है और खुद ही गरबा भी खेल रही है। जबकि आसपास में बैठी महिलाएं इसका वीडियो बना रही है।
वीडियो पर कई सारे यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। इनमें एक ने कहा कि यह उन लोगों के लिए जो यह कहते हैं कि मुंबई में छोटी-छोटी खुशियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह वीडियो उन सभी का किसी आश्चर्य से कम नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने वीडियो को दिल को छू लेना वाला बताया। इसके साथ-सात उसने उन महिलाओं को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने गरबा के लिए जगह मिलने के लिए एक कदम बढ़ाया है।