Weather Update: हरियाणा के पंचकुला में कार सहित महिला बही- Video, 23 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश

Weather Update - हरियाणा के पंचकुला में कार सहित महिला बही- Video, 23 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश
| Updated on: 25-Jun-2023 06:15 PM IST
Weather Update: दिल्ली और महाराष्ट्र में रविवार सुबह मानसून की एंट्री हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 62 साल बाद दोनों जगह एक साथ मानसून पहुंचा है। इससे पहले 21 जून 1961 को दोनों जगह एक ही दिन मानसून दाखिल हुआ था। अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली और मुंबई को पूरी तरह कवर कर लेगा। मुंबई में कल से हो रही बारिश में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया। आज शहर के कुछ हिस्सों के लिए यलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 23 राज्यों में अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इनमें झारखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

शनिवार को 6 राज्यों में दाखिल हुआ मानसून

मानसून भले ही देश में 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ, लेकिन शनिवार को एक दिन में यह छह राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया।

पश्चिमी घाट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आगे नागपुर तक पहुंच गया। अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कई हिस्सों में भी मानसून फैल जाएगा।

हरियाणा

हरियाणा में प्री-मानसून बारिश से पंचकूला में घग्गर नदी उफान पर चल रही है। नदी के तेज बहाव में एक कार फंस गई, जिसमें सवार महिला चालक को बमुश्किल स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। कालका-शिमला रेल ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

भूस्खलन और पेड़ गिरने के चलते ट्रैक बाधित हुआ है। कालका से सुबह चलने वाली दो ट्रेनें आधे रास्ते से लौटीं है। ट्रैक से मलबा हटाने का काम जोरों पर चल रहा है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।